मौत की रफ्तार:गलियों में 100 की स्पीड से कार दौड़ाई, 11 को कुचला, दो की मौत

नाहरगढ़ रोड पर करीब 11 बजे एक युवक ने गलियों में 100 की स्पीड से एसयूवी दौड़ा दी। कार की चपेट में आए दो बच्चे समेत 11 लोग घायल हो गए। बाद में अस्पताल में एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। 9 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। एसयूवी के चालक उस्मान खान ने करीब 500 मीटर के दायरे में 4 कार और 6 बाइक को भी टक्कर मारी। अचानक हुए वारदात से चीख पुकार मच गई। सैकड़ों लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। मरने वालों में ममता कंवर (50) और अवधेश पारिक हैं। फिलहाल, वीरेंद्र सिंह (48), मोनेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44), दीपिका सैनी (17), विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) गंभीर हैं। एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि कार चालक ने तेज स्पीड से दौड़ाते हुए सबसे पहले नाहरगढ़ थाने के पास स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मारी। 200 मीटर आगे फिर स्कूटी व बाइक को टक्कर मारी। फिर संतोषी माता मंदिर के पास लोगों को टक्कर मारी। इस दौरान लोगों ने पीछा कर फुटा खुर्रा के पास रोक लिया और चालक की जमकर पिटाई की। पुलिस का कहना है कि इसी कार से एमआई रोड के पास भी हादसा हुआ है, इसकी तस्दीक करवाई जा रही है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में 4 थानों की पुलिस तैनात की गई है। 500 मी. पीछा किया, हाथ पकड़ा तो मुझे घसीटा फिर दूसरे हाथ से मैंने स्टेयरिंग घुमाई, दूसरे कार से टकराकर एसयूवी रुकी : रवि सिंह मैं अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर ही खड़ा था। तभी तेज रफ्तार कार आई और स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मारी। फिर 200 मीटर एक और बाइक को टक्कर मारी। स्कूटी लेकर पीछा किया। करीब 500 मीटर दूर ड्राइवर ने कार की रफ्तार थोड़ी कम की तो उसका हाथ पकड़ कर मैंने खींच लिया। हालांकि स्पीड बढ़ा दी और कुछ दूर कर मुझे भी घसीटा। तभी मैंने दूसरे हाथ से कार की स्टेयरिंग घुमा दी और कार दूसरी कार से टकरा कर रुक गई। तभी लोगों ने घेराबंदी कर उस्मान को दबोच लिया। इसी दौरान पुलिस के दो जवान भी पहुंच गए और आरोपी को संजय सर्किल थाने ले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *