4.1 डिग्री बढ़ा रात का तापमान:39.9 डिग्री पहुंचा दिन का पारा, गर्मी बढ़ते ही दिखने लगा हीट वेव का असर

अप्रैल की शुरुआत में गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान करने लगे हैं। सुबह 9 बजे बाद से ही तेज धूप चुभने लगी है। दोपहर तक तपन और बढ़ जाती है। अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री और रात के तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। तापमान बढ़ने से दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच सड़कों पर आवाजाही कम दिखने लगी है। गर्म हवा से बचने के लिए वाहन चालक दस्ताने-कपड़ों से हाथ-चेहरे ढंककर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 38.9 और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम 38.1 और न्यूनतम 17.2 डिग्री था। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को हीट वेव के असर रहने और तापमान 39 के पार जाने की संभावना जताई है। ऐसे में बढ़ता गया रा​त-दिन का तापमान
बीते चार दिन में रात और दिन दोनों का तापमान लगातार बढ़ रहा है। 5 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम 14.7 डिग्री था। 6 अप्रैल को अधिकतम 36.6 और न्यूनतम 16.2 डिग्री और 7 अप्रैल को अधिकतम 38.1 और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसी तरह 8 अप्रैल को अधिकतम 38.9 और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *