हजारीबाग में सड़कों पर 100 से अधिक झांकियां:सोमवार की रात शुरू हुई रामनवमी शोभायात्रा, सड़कों पर रामभक्तों की भीड़, आज रात तक चलेगा जुलूस

हजारीबाग में शोभायात्रा अभी भी जारी है। सोमवार (10वीं) की देर रात शुरू हुआ रामनवमी महोत्सव आज रात संपन्न होगा। 24 घंटे रामभक्त शहर की सड़कों पर ही नजर आएंगे। इस दौरान 100 से अधिक अलग-अलग थीम पर बनी झांकियां लोगों को आकर्षित करती रहेंगी। अभी रजिस्टर्ड 108 अखाड़ों में से लगभग 10 अखाड़े ही जामा मस्जिद रोड से गुजरे हैं। अखाड़ों का झांकियों के साथ आने का क्रम जारी है। मुंबई में गणपति महोत्सव, पुरी में‎ रथ मेला और हजारीबाग में ‎इंटरनेशनल रामनवमी पूरे विश्व में ‎विख्यात है। भारत देश के ये तीन ‎बड़े धार्मिक आयोजन हैं। अब तो‎ हजारीबाग की रामनवमी को‎ राजकीय महोत्सव का दर्जा भी‎ मिलने वाला है। इस आयोजन को लेकर पुलिस‎ और प्रशासन पूरी तैयारी में है। लोगों से अपील की गई‎ है कि रामनवमी को सौहार्द और संयम‎ के सा​थ मनाएं। शांति के साथ ‎उत्सव का आनंद लें।‎ आसपास के जिले से भी जुटते हैं लोग जुलूस देखने के लिए सिर्फ‎ हजारीबाग नहीं आसपास के जिले ‎से भी लोग यहां पहुंचते हैं। जुलूस‎ 10वीं देर शाम से 11वीं देर शाम‎ तक रहती है। इस बीच सैकड़ों‎ झांकियां विभिन्न चौक चौराहा से‎ होकर गुजरती है। देर रात से ‎सिलसिला शुरू भी हो गया। जो‎ दूसरे दिन रात तक रहेगी। आज सभी झांकी शहर के ‎निर्धारित स्थान पर होगी ।‎ देर रात शुरू हुए जुलूस में राम भक्त ढोल, ताशा‎के धुन पर नाचते गाते ,लाठी,‎तलवार व भाला का करतब दिखाते‎ धीमी गति से आगे बढ़ रहे थे और‎ जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। ‎शहर में हर तरफ श्री राम भगवान‎ की नगरी अयोध्या जैसा दृश्य दिखाई‎ पड़ रहा था। वहीं हजारीबाग सहित‎ आसपास के इलाकों से राम भक्तों‎ को आने का सिलसिला देर शाम से‎ ही प्रारंभ हो गया था। पूरे शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने‎ जुलूस को लेकर स्टॉल लगाए हैं।‎ रामनवमी जुलूस को लेकर शहर के ‎प्रमुख मार्गो को भगवा पताका से‎ पाट दिया गया है।‎ 108 अखाड़े को मिला है लाइसेंस हजारीबाग में हो रहे इस आयोजन और झांकी निकालने के लिए 108 अखाड़ों को लाइसेंस दिया गया है। वही एसपी अरविंद कुमार सिंह‎ के मुताबिक 5000 अतिरिक्त‎ सुरक्षा बल की उपस्थिति में‎ रामनवमी जुलूस संपन्न कराया ‎जा रहा है। लगभग 145 सीसीटीवी‎ कैमरे विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए‎ हैं। पूरे जुलूस पर सीसीटीवी कैमरे ‎से निगरानी रखी जा रही है। जहां ‎भी संवेदनशील जगह है वहां ‎बैरिकेडिंग किया गया है। वहां‎ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎किया गया है। उन्होंने हजारीबाग ‎वासियों को आश्वस्त किया है कि सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम‎ किए गए हैं। उत्साह के साथ मनाएं रामनवमी जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि हमने लोगों से उत्साहपूर्वक ‎रामनवमी पर्व मनाने की अपील की है। साथ ही ‎उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि‎ जो भी व्यक्ति नियम तोड़ेगा या‎ फिर उपद्रव फैलाने की कोशिश‎ करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई‎ की जाएगी। सोशल मीडिया पर ‎आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों‎ को भी उन्होंने हिदायत दिया है कि‎ इसके लिए अलग टीम काम कर ‎रही है।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *