ट्रॉली बैग से महिला का जेवरात चोरी:पीहर में शादी में शामिल होने गई थी,पुलिस जुटी जांच में

सीकर के जाजोद थाना इलाके में महिला के ट्रॉली बैग से सोने की हमेल चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला अपने पीहर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। अब महिला के पति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। लोहरवाड़ा निवासी हरिराम ने सीकर के जाजोद पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पत्नी सुगना अपने पीहर ढाणी महला में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। जाते वक्त घर से कपड़े और सोने-चांदी के जेवरात भी लेकर गई। जिसने सोने की हमेल को अपने ट्रॉली बैग में रखा था। जब शादी समारोह के दिन सुगना ने अपना ट्रॉली बैग चेक किया तो उसमें रखी 8 तौला सोने की हमेल गायब मिली। जिसको सुगना ने आसपास ढूंढा लेकिन नहीं मिली। जब हरिराम शादी में शामिल होने के लिए ससुराल गया तो सुगना ने हरिराम को इस बारे में बताया। शादी में किसी तरह की कोई दखल नहीं हो इसके लिए दोनों ने यह बात नहीं बताई। दोनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन हमेल नहीं मिली। अब जाजोद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *