हिमाचल में अनुबंध और दैनिक भोगी कर्मी होंगे रेगुलर:कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश; 6 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

हिमाचल प्रदेश के सैकड़ों अनुबंध, दैनिक भोगी और कंटिनजैंट पेड वर्कर रेगुलर किए जाएंगे। राज्य के कार्मिक विभाग ने इसे लेकर सभी सेक्रेटरी और विभागाध्यक्ष को आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के बाद जिन कर्मियों ने 31 मार्च को अनुबंध पर 2 साल का सेवाकाल पूरा कर लिया है, उन्हें रेगुलर कर दिया जाएगा। ठीक इसी तरह 31 मार्च 2025 को चार साल पूरा करने वाले दैनिक भोगी व कंटिनजैंट कर्मचारी भी नियमित किए जाएंगे। कार्मिक विभाग के आदेशों के बाद अब राज्य के सभी विभाग, बोर्ड और निगम अपने अपने स्तर पर इनके नियमितिकरण को लेकर आदेश जारी करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बार लगभग 6 हजार कर्मचारी इन दोनों आदेशों से लाभान्वित होंगे। 2 साल पूरा करने वाले कर्मचारी होते थे रेगुलर बता दें कि पूर्व में दो साल का कॉन्ट्रैक्ट पीरियड पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को 31 मार्च और 30 सितंबर को रेगुलर किया जाता है। मगर कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद आर्थिक संकट की वजह से 30 सितंबर को इन्हें रेगुलर करने का निर्णय पलट दिया। इससे जो कर्मचारी 6 महीने पहले यानी 1 अक्टूबर 2024 को रेगुलर होने थे, उन्हें 31 मार्च 2025 का इंतजार करना पड़ा। कार्मिक विभाग ने अब जाकर इनके नियमितिकरण के आदेश जारी किए हैं। अब अगले एक सप्ताह के भीतर संबंधित विभागों द्वारा इनके नियमितिकरण को लेकर आदेश जारी किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *