मादक पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़:50 ग्राम अफीम और 70 ग्राम डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 31 हजार रुपए जब्त

हिंडोली थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अकलोर गांव के 44 वर्षीय दुर्गालाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 50 ग्राम अफीम, 70 ग्राम डोडा चूरा और 31 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सभी थानाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी अजीत मेंघवशी के सुपरविजन में की गई। पुलिस टीम ने सोमवार रात को गश्त के दौरान एनएच 52 पर पोखरियों का झोंपड़ा की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी को पकड़ा। थाना हिंडोली में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/18 और 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बसोली थाना प्रभारी नरेश कुमार को जांच सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से जब्त मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सहदेव सिंह, उपनिरीक्षक मणीराज सिंह, कॉन्स्टेबल सुरेशनाथ, हरिमोहन, जीत राम और चालक सेवक सिंह की टीम शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *