सेक्टर-11 से टैक्स भवन तक आधा किलोमीटर लंबा होगा फ्लाईओवर:यूडीए का काम को देखने पहुंचे विधायक; गोवर्धनविलास से आने वालों को मिलेगी राहत

उदयपुर शहर में बन रहे फ्लाईओवर को लेकर आज शहर और ग्रामीण विधानसभा के विधायकों ने काम देखा और इस प्रोजेक्ट को लेकर विस्तार से जानकारी ली। हिरणमगरी सेक्टर-11 से टैक्स भवन तक आधा किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर से गोवर्धन विलास की तरफ से आकर उदयापोल जाने वाले वाहनों को राहत मिलेगी। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने मंगलवार को पारस तिराहे पर उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) इंजीनियरों के साथ दौरा किया। वहां यूडीए के इंजीनियरों ने पूरे काम के बारे में जानकारी दी। अंडरपास भी बनाया जाएगा यूडीए के अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा ने विधायकों को बताया कि इस फ्लाईओवर के साथ-साथ पटेल सर्कल से पहले अंडरपास भी बनाया जाएगा। यह अण्डरपास फ्लाईओवर के समाप्त होने के करीब 130 फीट बाद बनेगा, जिससे किसी भी वाहन चालक को अगर उदयापोल की ओर जाना होगा तो वह अण्डरपास से होकर निकल जाएगा और जिसे खांजीपीर की ओर जाना होगा वह सर्विस रोड़ से होकर जा सकेगा। इस अंडरपास से पटेल सर्कल पर रोज शाम को लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। 42.30 करोड रुपए की लागत से बनेगा फ्लाईओवर और अण्डरपास करीब 42.30 करोड रुपए की लागत से बनेगा और यह फ्लाईओवर करीब 520 मीटर लम्बा होगा, जो सेक्टर 11 के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से करीब 40 फीट आगे से शुरू होगा और पारस तिराहे को पार करता हुआ टैक्स भवन और विद्युत विभाग की दीवार के बीच में जाकर उतरेगा। इससे गोवर्धनविलास की ओर से आने वाले और उदयापोल की ओर जाने वाले वाहन चालकों सुगमता रहेगी। दिसम्बर 2026 तक प्रस्तावित यह फ्लाईओवर करीब 12 मीटर चौडा होगा, जिसमें टू लेन बनेगी। इसमें आसानी से बड़े वाहन भी आ-जा सकेंगे और पारस तिराहे पर लगने वाला जाम समाप्त हो जाएगा। अधीक्षण अभियंता अनित माथुर ने विधायकों को फ्लाईओवर की डिजाईन के बारे में समझाया। दोनों तरफ रहेगी करीब 25-25 की सड़क
फ्लाईओवर बनने के बाद नीचे रोड भी काफी चौडी होगी। अधिकारियों के अनुसार दोनों तरफ करीब 25-25 फीट से अधिक की सडक रहेगी, जिससे फ्लाई ओवर बनने के बाद भी नीचे से वाहन आसानी से गुजर पाएंगे। दोनों तरफ के अतिक्रमण हटाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान वहां पर मौजूद दोनों विधायकों ने यूडीए के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि हाउसिंग बोर्ड के बाहर बैठे सब्जी और फल विक्रेताओं को यहां से हटाया जाए। साथ ही अवैध रूप से खडे़ ठेलों वालों को और अवैध रूप से बने ऑटो स्टैण्ड को भी हटाया जाए ताकी सड़क चौडी रहे। इसके साथ ही दुकानदारों व मकान मालिकों द्वारा सड़क पर किया गया अतिक्रमण भी हटाने के निर्देश दिए। सड़क चौडी करने दीवार को हटाया जाएगा
हाउसिंग बोर्ड से सेक्टर 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने के दूसरी ओर सड़क समाप्त होने के बाद एक दीवार सी बनी है। इस दीवार के बाद भी काफी जमीन पडी है। यूडीए के अधिकारियों ने बताया कि इस दीवार को आवश्यकतानुसार तोड़कर जमीन को ले। इस दौरान भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, निवर्तमान उप महापौर पारस सिंघवी, मण्डल अध्यक्ष अमृतलाल मेनारिया, महेश पुरी गोस्वामी, मुकेश शर्मा, महेश त्रिवेदी, चन्द्रकला बोल्या, जतिन श्रीमाली, देवेन्द्र साहू, भंवर सिंह देवड़ा, भाजपा नेता दीपक बोल्या, अधिशाषी अभियंता विजय पटेल, सहायक अभियंता महेन्द्र बर्फा आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *