पुलिस ने 35 लाख के गुम मोबाइल ढूंढकर उनके मालिकों को सौंपा

भास्कर न्यूज | कवर्धा तकनीक के इस दौर में मोबाइल फोन केवल एक संचार उपकरण नहीं, बल्कि व्यक्ति की व्यक्तिगत, व्यावसायिक व सामाजिक जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके गुम होने का अर्थ है एक आम नागरिक के दैनिक जीवन में असहायता, चिंता और असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न होना। ऐसे में कबीरधाम पुलिस द्वारा गुम मोबाइलों की बरामदगी और सुपुर्दगी का यह प्रयास न केवल तकनीकी रूप से सफल अभियान है, बल्कि जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और गहराई देता है। मंगलवार को कबीरधाम जिले के साइबर सेल ने एक बार फिर से बेहतर काम करते हुए 174 गुम मोबाइल फोन को ट्रैक कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने में सफलता हासिल की है। इन मोबाइल के कीमत लगभग 35 लाख रुपए है। साइबर विंग के डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि टीम ने विभिन्न नेटवर्क प्रोवाइडर्स, डिवाइस आईएमईआई ट्रैकिंग सिस्टम और डिजिटल निगरानी टूल्स का उपयोग करते हुए इन मोबाइलों की स्थिति का पता लगाया। खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए तकनीकी कौशल के साथ-साथ धैर्य, निरंतर प्रयास और नागरिकों से संवाद की भूमिका रही। गुम मोबाइलों की ट्रैकिंग व बरामदगी एक चुनौती है एसपी ने इस अभियान को पुलिस और समाज के बीच सेतु बनाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस अब केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक युग की आवश्यकताओं को समझते हुए नागरिकों की हर छोटी-बड़ी समस्या में सहभागी बनने का प्रयास कर रही है। साइबर अपराधों के बढ़ते प्रचलन में गुम मोबाइलों की ट्रैकिंग व बरामदगी एक चुनौती है, लेकिन यह हमारे लिए सेवा का अवसर भी है। बता दें कि इसके पहले भी गुम मोबाइल को खोजने के बाद उनके म​ालिकों को सौंपा गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *