अमृतसर | ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने श्री सुखमणि साहिब के पाठ से नए सत्र की शुरूआत की। ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. वीएस चंदी और वाइस चेयरमैन डॉ. आकाशदीप सिंह चंदी ने प्रार्थना की और छात्रों को शिक्षा प्रदान करने और उन्हें सक्षम बनाने की दिशा में प्रबंधन और अध्यापकों के प्रयासों में सफलता के लिए प्रार्थना करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की अरदास की। डॉ. नवजोत कौर चंदी, डॉ. एमएस सैनी कैंपस निदेशक, प्रो. बीडी शर्मा निदेशक, डॉ. पीके शर्मा, प्रो. डीएस भांमरा, प्रो. चरणजीत सिंह, अध्यापकों और संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी प्रार्थना में भाग लिया एवं छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


