सीकर में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत:मृतक के मोबाइल कवर में मिली नंबर की पर्ची,कॉल किया तो मृतक ही फोन बजा

सीकर के रानोली थाना इलाके में बीती रात ट्रेन से कटने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना में अधेड़ का सिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते उसकी पहचान भी नहीं हो पा रही है। अब शव को पलसाना सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। रानोली थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गौरिया से रानोली की तरफ महाराजा होटल के सामने रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 223/56 के नजदीकी है। यहां रात 10:30 बजे के करीब जयपुर की तरफ से सीकर जाने वाली ट्रेन से कटने से अजमेर की मौत हो गई। गौरिया स्टेशन से सूचना मिलने के बाद रानोली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना में मृतक का सिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक सफारी सूट जैसा शर्ट और ब्लैक पैंट पहने हुए हैं। उसके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिला। मोबाइल के कवर में एक पर्ची मिली जिसमें नंबर लिखा था। जब वह नंबर डायल किया गया तो मृतक के फोन का ही निकला। फोन में लॉक लगा होने के चलते परिजनों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *