पीडीएस दुकान समय पर नहीं खुलती, परेशानी

राजनांदगांव| बसंतपुर राजीव नगर वार्ड 42 में पीडीएस की दुकान समय पर नहीं खुलने से हितग्राहियों को परेशानी हो रही है। काम और जाना छोड़ कर राशन लेने कतार में खड़े लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा। पीडीएस दुकान का संचालन करने वाली महिला समूह द्वारा मनमानी की जा रही है। जिसके चलते वार्ड की पार्षद अमृता मोहन सिन्हा ने इसकी शिकायत करने की तैयारी की है। मंगलवार को बड़ी संख्या में हितग्राही राशन लेने पहुंचे थे। लेकिन दुकान बंद होने की वजह से उन्हें राशन नहीं मिला। सरकारी राशन दुकान के संचालन को लेकर महिला समूह की मनमानी सामने आई है। महिला समूह अपनी मर्जी से किसी भी दिन किसी भी समय दुकान खोल रही है। जिससे हितग्राहियों को भटकना पड़ रहा है। पार्षद के मुताबिक वार्ड की जन संख्या और गर्मी को देखते हुए सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तक दुकान खोलने के लिए महिला समूह को समझाइश दी है। लेकिन महिला समूह सुबह 11:00 बजे के बाद दुकान खोली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *