मकराना में विवाहिता से दुष्कर्म:मार्बल की खदान में ले जाकर की दरिंदगी; पीड़िता ने इस्तगासे के जरिए दी रिपोर्ट

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना निवासी एक विवाहिता ने पति के साथ मजदूरी करने वाले एक जने पर रेप का आरोप लगाया है। मामला न्यायालय के इस्तगासे के जरिए पुलिस थाना मकराना में दर्ज करवाया गया है। रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि उसका पति मकराना में मार्बल की खानों पर काम करता हैं। जुसरी निवासी एक‌ जने से उसके पति की जान पहचान हैं। जिसके चलते वो व्यक्ति पीड़िता के पति के साथ घर आया था। पीड़िता ने इस्तगासे में बताया कि गत 7 फरवरी की रात करीब 8 बजे उसका पति खान पर काम करने के लिए चला गया था। जिसके बाद रात्रि करीब 10 बजे परिवादिया लघुशंका के लिए घर से बाहर आई तो आरोपी पहले से ही बाहर खड़ा था। परिवादिया के बाहर आते ही आरोपी दौड़कर आया और उसका मुंह बंद कर डरा धमकाकर उसे अपने साथ एक बंद पड़ी खान पर ले गया। आरोपी ने खान पर बने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके 2 घंटे बाद उसे घर भेज दिया। उसने बताया कि आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर आने के बाद पीड़िता ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। दूसरे दिन सुबह उसके जेठ की मृत्यु हो गई। जिसके चलते पीड़िता परिवार को कुछ नहीं बता सकी। अब पीड़िता ने हिम्मत कर परिजनों को सारी बात बताई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(1) व 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *