भास्कर न्यूज | लुधियाना गुरु नानक स्टेडियम में शुरू हुए अस्मिता खेलो इंडिया सीनियर महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन 14 मैच खेले गए, जिनमें से 8 टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बना ली। टूर्नामेंट का उद्घाटन विजय चोपड़ा, पीबीए महासचिव तेजा सिंह धालीवाल और जिला बास्केटबॉल अधिकारी बृज भूषण गोयल ने किया। दो दिवसीय लीग में पहले दिन 12 टीमों ने हिस्सा लिया। मैचों की निगरानी कोच जयपाल सिंह, सलोनी, नरिंदर पाल, रविंदर व सुखविंदर सिंह ने की। जिला खेल अधिकारी कुलदीप चुघ ने विद्यार्थियों से हाफ कोर्ट प्रारूप के रोमांचक मुकाबले देखने की अपील की। बृज भूषण गोयल ने बताया कि लुधियाना की महिलाएं पहले ही इस फॉर्मेट में राष्ट्रीय पहचान बना चुकी हैं।


