पन्नू की धमकी-14 को अंबेडकर जयंती मनाई तो लुधियाना में धमाके होंगे

सिख फॉर जस्टिस का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू एक बार फिर धमकी देने की हरकत पर उतर आया। उसने वीडियो जारी कर कहा कि 14 अप्रैल को अगर किसी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई तो वह लुधियाना में बम धमाके करवाएगा। राजनीति पार्टियों को चेतावनी दी कि कोई कार्यक्रम न किया जाए। पन्नू के इशारे पर खन्ना के गांव नसराली स्थित मेजर हरदेव सिंह सेकेंडरी स्कूल की दीवारों पर संविधान निर्माता अंबेडकर के खिलाफ भड़काऊ नारे लिखवाए गए। इनमें लिखा गया सिख हिंदू नहीं हैं और भगत रविदास की पूजा करो। नारे वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और दीवारों पर तुरंत पेंट करवा दिया। एसपी पवनजीत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और नारे लिखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *