अमृतसर | पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा घोषित 5वीं तथा आठवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में डीएवी सीसे स्कूल हाथी गेट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। 5वीं कक्षा का रिजल्ट 100% रहा। स्कूल के 7 मेघावी छात्राओं भूमी, कनिका, पारूल, प्रियंकादीप, सचिन, साक्षी तथा वरिंदा ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रथम, गिरीश तथा नैना ने 479 अंक लेकर द्वित्तीय तथा ध्रुव हांडा तथा सना ने 470 अंक लेकर तृत्तीय स्थान हासिल किया। 8वीं कक्षा का स्कूल का पास प्रतिशत 100% रहा जबकि बोर्ड का पास प्रतिशत 97.30 है। स्कूल के मेधावी छात्र मनजोत ने 557 अंक प्राप्त कर प्रथम, अर्शदीप सिंह ने 546 अंक लेकर द्वित्तीय तथा प्रिंस कुमार ने 537 अंक लेकर तृत्तीय स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रिंसीपल विकास पराशर ने शानदार परीक्षा परिणाम आने पर सभी को बधाई दी।


