लुधियाना| शहर में ब्रह्मा जी और समस्त देवताओं की अध्यक्षता में 101 घंटे का अखंड महायज्ञ 27 अप्रैल से 1 मई तक होगा। इस आयोजन की तैयारियां ब्रह्म सेवक मास्टर आशीष की अध्यक्षता में चल रही हैं। संत समाज और राज्य भर के राजनेताओं को विशेष निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। बीते दिन मास्टर आशीष और समाजसेवी सुरिंदर राणा ने शिरोमणि अकाली दल के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, कमल चेतली और अन्य कार्यकर्ताओं को आमंत्रण दिया।


