लुधियाना| जालंधर बाईपास के इलाकों में लूट की वारदातें करने वाले एक आरोपी को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने पकड़ा है। मामले में जांच अधिकारी सिंगारा सिंह ने बताया, पुलिस को काफी समय से आरोपी की तलाश थी। फिर उन्हें गत दिन जानकारी मिली कि आरोपी बाइक (HR. 59. D-9434) पर सवार होकर सीनियर सिटीजन पार्क की तरफ जा रहा है। पुलिस की टीम ने उसे पकड़ कर उसके पास से लूटे हुए 2 फोन बरामद किए है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विक्की कुमार पुत्र सुरिंदर कुमार वासी न्यू कुलदीप नगर के रूप में बताई है।


