सरकारी स्कूल ग्यासपुरा के लिए ग्रांट जारी

लुधियाना| लुधियाना दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने सरकारी हाईस्कूल ग्यासपुरा के रखरखाव के लिए ग्रांट जारी की। विधायक छीना ने पिछले तीन वर्षों में शिक्षा क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने सरकारी स्कूलों की निजी स्कूलों से तुलना करते हुए यह दावा किया गया कि दक्षिणी निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अच्छी शिक्षा प्रणाली है। विधायक छीना ने कहा कि राजकीय उच्च विद्यालय ग्यासपुरा के आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा तथा वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इस मौके पर भोला गियासपुरा, नूर अहमद, मकबूल, मुन्ना अली, परमिंदर गिल, हरप्रीत सिंह व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *