भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना जंडियाला की पुलिस ने महिला से मारपीट करने के मामले में उसके पति और एक दूसरी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान पति मनजीत सिंह, शरनजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने अमरजीत कौर निवासी गांव गहरी मंडी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


