डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) के वीसी प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने छात्रावास संख्या एक का निरीक्षण किया। 200 छात्रों के साथ इंट्रैक्शन में बेसिक सुविधाएं समेत इंफ्रॉस्ट्रक्चर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आज यहां आकर उन्हें अपने विद्यार्थी जीवन का स्मरण आ गया। सकारात्मक अकादमिक माहौल को बनाए रखने की सलाह दी। इस छात्रावास के एल्युमिनाई का गठन करने और उपलब्धियों का सामने लाने की बात कही। मई माह में पहला एल्युमिनाई का आयोजन किया जाएगा। छात्र सदन कक्ष के लिए समाचार पत्रों और अन्य अकादमिक संसाधनों को मुहैया कराने की बात कही। इस निरीक्षण के दौरान कुलपति के अलावा प्रॉक्टर सह छात्रावास अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. जीसी बास्के, डॉ. अनुपम कुमार, शैलेंद्र कुमार समेत स्टूडेंट्स थे।


