नवकार महामंत्र दिवस पर बुधवार को रांची के हजारों जैन धर्मावलंबियों ने णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया। रांची में श्री दिगंबर जैन मंदिर सभागार, डोरंडा के श्वेतांबर जैन मंदिर और करम टोली चौक पर सेलिब्रेशन सभागार में आयोजित कार्यक्रमों में दिगंबर जैन समाज और श्वेतांबर जैन समाज के लोंगों ने एक साथ जाप किया। रांची में जीतो द्वारा नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन सेलिब्रेशन हॉल में किया गया, जबकि दिगंबर जैन पंचायत द्वारा श्री दिगंगंबर जैन मंदिर सभागार और श्वेतांबर जैन समाज द्वारा डोरंडा में आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस महामंत्र में इतनी शक्ति है कि महामंत्र दिवस पर विश्व के108 देशों में एक साथ एक ही समय पर मंत्रोचारण कर लाखों लोगों ने विश्व शांति की कामना की। नवकार मंत्र जैन धर्म का महत्वपूर्ण मंत्र है और सभी के लिए कल्याणकारी है। इसे अपराजित मंत्र माना गया है।
णमोकार महामंत्र पापों और विघ्नो का नाश करने वाला है। इसका जाप करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। यह मंत्र किसी भी धर्म, जाति और संप्रदाय से संबंधित नहीं है, बल्कि सभी के लिए है। इस महामंत्र का जैनियों के साथ सभी धर्मों के लोगों ने जाप किया। जीतो के अध्यक्ष विशाल जैन ने बताया कि इस पवित्र अवसर पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी और आशीर्वाद इस विराट धार्मिक पल के महत्व और जैन धार्मिक परंपरा के प्रभाव का प्रमाण है। डोरंडा में कार्यक्रम को सफल बनाने में श्वेतांबर जैन समाज के संरक्षक संपत लाल रामपुरिया, अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोथरा, सचिव विनय नाहटा, बलवीर जैन, श्रीलाल सेठिया, अनिल कोठारी, अजय कोठारी, संजय कोठारी, राकेश कोठारी, शांतिलाल रामपुरिया, नवीन रामपुरिया, मनीष जैन, अक्षय जैन, सुशीला सेठिया, प्रभा बोथरा, सरोज जैन, प्रीति रामपुरिया, शशि कोठारी, प्रेमलता नाहटा, मदनलाल बेगानी, दिनेश सेठ, प्रमोद बोथरा , अक्षय सेठिया, रोहित कोचर, चिराग जैन, विवेक राय सुराणा, राजेश बछावत ने योगदान दिया। जीतो महिला शाखा की अध्यक्षा सरोज पंड्या ने कहा कि हम वास्तव में भाग्यशाली है कि हमारे कार्यकाल के दौरान हमें ऐसे अभूतपूर्व परिणामकारी कार्य और आध्यात्मिक महत्व के आयोजन की जिम्मेदारी मिली, जिसमें पूरे विश्व भर में हमें सफलता प्राप्त हुई। यह दिवस एक असाधारण धार्मिक इतिहास में सभी के सहयोग से सफल हुआ है।


