विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि झारखंड में तेजी से धर्मांतरण किया जा रहा है और लव जेहाद के माध्यम से आदिवासियों का शोषण और जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। राज्य की सीमा पर म्यांमार और बांग्लादेशी मुस्लिमों की घुसपैठ बढ़ती जा रही है। हिंदू जनसंख्या के असंतुलन के चार बड़े कारण हैं। इन चार विषयों पर हमें विशेष कार्य करने की जरूरत है। मिलिंद परांडे ने स्टेशन रोड के होटल ग्रीन होराइजन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य के साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में बड़े पैमाने में मुस्लिम घुसपैठ हुई हैं। इस पर अंकुश लगाना जरूरी है।


