पुलिस विभाग:फर्जी फेसबुक आईडी से विधायक की छवि धूमिल करने का प्रयास, थाने में दर्ज कराई शिकायत

सीआईडी (स्पेशल ब्रांच) बीकानेर के उपनिरीक्षक नारायण शंकर सेवग एवं शैलेंद्र सिंह को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक एवं राज्य सरकार के पुलिस विभाग द्वारा अति उत्तम सेवा चिन्ह वर्ष 2022 एवं 2023 का प्रदान किया गया। इनके साथ सहायक उपनिरीक्षक जगमाल सिंह एवं विजय यादव, हेड कांस्टेबल को भी यह उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्तम सेवा चिह्न से राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित समारोह में डीजीपी इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल ने सम्मानित किया। भाजपा नेता राजकुमार किराड़ू एवं अन्य जागरूक कार्यकर्ताओं ने 9 अप्रैल को नया शहर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया कि फेसबुक पर वार्ड पार्षद बीकानेर नामक फर्जी आईडी बनाकर विधायक के विरुद्ध झूठे एवं भ्रामक आरोप लगाए जा रहे हैं तथा अभद्र पोस्ट डालकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। किराड़ू ने बताया कि यह कार्य न केवल एक जनप्रतिनिधि की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि समाज में भ्रम और असंतोष फैलाने की साजिश भी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उक्त फर्जी फेसबुक आईडी की जाँच की जाए, इसके पीछे के व्यक्ति की पहचान कर उस पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए। साथ ही, इस प्रकार की अन्य फर्जी आईडी की भी पड़ताल की जाए और आपत्तिजनक पोस्ट्स को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। इस अवसर पर राजा किराडू, हर्षवर्धन जोशी, प्रकाश व्यास, सरजू नारायण पुरोहित, गिरधर जोशी, विजय सिंह सिकराली, जितेन्द्र पारीक, त्रिलोक नारायण पुरोहित, वीरेंद्र जोशी, राम चंद्र खिलेरी, भिया राम जोशी, ललित व्यास, किशन किराड़ू भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *