रांची यूनिवर्सिटी में रिसर्च प्रोजेक्ट के चयन को लेकर पिछले दो दिनों से चल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू बुधवार को समाप्त हो गया। इसमें 107 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। इसकी अध्यक्षता रांची विवि के वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा कर रहे थे। बुधवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अवर सचिव सह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रियाज अहमद भी आए थे। रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए राज्य भर से कुल 109 अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट लेने के लिए सिनॉप्सिस जमा किए थे।


