वीएसएस ने पीएयू को 5 ई-रिक्शा प्रदान किए

लुधियाना| वर्धमान स्पेशल स्टील्स प्रबंधन ने सीएसआर प्रोजेक्ट प्रकृति के तहत पीएयू लुधियाना को आगंतुकों और वरिष्ठ नागरिकों के स्थानीय आवागमन के लिए 5 ई-रिक्शा प्रदान किए। शुक्रवार को पीएयू में आयोजित कार्यक्रम में पीएयू के कुलपति डॉ. एसएस गोसल ने वर्धमान स्पेशल स्टील्स के प्रबंधन को धन्यवाद दिया और स्वच्छ पर्यावरण के लिए समर्थन के पीछे की भावना की सराहना की। पीएयू के कुलपति गोसल और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ऋषि पाल ने वीएसएसएल के वरिष्ठ प्रबंधन को पीएयू और पंजाब सरकार की ओर से प्रशंसा पत्र दिए। कार्यकारी निदेशक वीएसएसएल आरके रेवारी और सीएसआर प्रमुख वीएसएसएल अमित धवन, रिशु जैन ने पीएयू अधिकारियों का आभार जताया। निदेशक रेवारी ने कहा कि वीएसएसएल और पीएयू का उद्देश्य लुधियाना के हरित स्वच्छ वातावरण के लिए अपने परिसर से कार्बन उत्सर्जन वाले वाहनों को कम करना और ई-वाहनों का उपयोग करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *