ट्रेंड एनालिसिस:राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफल आधे उम्मीदवार 26 से 30 साल के, 3 बार से यही ट्रेंड

राज्य सेवा परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों में 26 से 30 उम्र वर्ग वालों की संख्या अधिक है। पीएससी-2023 की फाइनल लिस्ट में चयनित 52% अभ्यर्थी इसी उम्र वर्ग से हैं। तीन बार से लगभग यही ट्रेंड है। इसी तरह सफल होने वाले 30% युवा 21 से 25 उम्र के हैं। भास्कर ने पिछले 3 बार के राज्य सेवा परीक्षा के रिजल्ट का विश्लेषण किया। इसमें 623 उम्मीदवारों का उनके उम्र के अनुसार एनालिसिस किया। इसमें पता चला कि पीएससी-2023में 26 से 30 आयु वर्ग वाले 126 उम्मीदवार यानी 52.06% चयनित हुए हैं। 21 से 25 उम्र के 75 (31%) उम्मीदवारों का चयन हुआ है। 31 से 35 वर्ग में 33 (13.63 %) और 36 और इससे अधिक उम्र वाले 3% उम्मीदवारों का चयन हुआ है। राज्य सेवा परीक्षा 2021 व 2022 में भी चयन होने वाले अधिक उम्मीदवार 26 से 30 उम्र के ही हैं। 623 पदों पर भर्ती, इनमें से 300 से ज्यादा 26-30 वर्ष वाले
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी)की ओर से आयोजित पिछली तीन परीक्षा में कुल 623 पद थे। वर्ष 2021 में 171, 2022 में 210 और 2023 में 242 पद थे। इसमें से 300 से अधिक उम्मीदवार 26 से 30 एज ग्रुप के हैं। 200 से अधिक 21 से 25 आयु वाले हैं। जबकि 31 से 35 उम्र के 75 से अधिक व इससे अधिक उम्र वाले 20 से ज्यादा उम्मीदवार हैं। टॉप-10 में 30% 31 वर्ष से ज्यादा के टॉप-10 लिस्ट में भी सबसे अधिक 26 से 30 उम्र वर्ग के उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। पिछले तीन बार के टॉप-10 में शामिल उम्मीदवारों में 13 यानी 43% इसी एज ग्रुप के हैं। जबकि 31 या इससे से अधिक उम्र के 30% उम्मीदवार टॉप-10 की लिस्ट में शामिल होने में कामयाब रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *