भास्कर न्यूज | लोहंडीगुड़ा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर विवादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा देश के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा सदन में बाबा साहेब अंबेडकर पर उपहासास्पद टिप्पणी किए जाने के खिलाफ पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के संविधान के महत्व को नहीं मानने वाले लोग समझ भी नहीं सकते हैं कि उन्होंने वंचित-शोषित और समाज के आवाज देने का काम किया था। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में उपहासास्पद और अपमानजनक तरीके से कहा था कि अंबेडकर का नाम लेना आजकल फैशन बन गया है। इतना भगवान का नाम लेते तो सात जन्म तक स्वर्ग मिल जाता। संविधान विरोधी संघियों को यह पता होना चाहिए कि देश के नब्बे फीसदी आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और महिलाओं को जो सम्मान के साथ संवैधानिक अधिकार मिले हैं उसमें बाबा साहेब का महत्वपूर्ण योगदान है।


