लुधियाना|अकालगढ़ मार्केट के सामने करोड़ों की लागत का ट्रांसफार्मर पिछले 20 दिनों से ट्राले पर रखा है। रेहड़ी पर कपड़ा बेचने वाले दुकानदार करीब ढाई करोड़ की लागत वाले ट्रांसफार्मर पर कपड़े बेचने लगे हैं। दरअसल जिस जगह पर वे कपड़े बेचते थे वहां पर ट्रांसफार्मर रख दिया है। सीटी सेंटर के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 31 एमवीए का ट्रांसफार्मर पावर ग्रिड में लगाया जाना है। ट्राला समेत ट्रांसफार्मर को बिजली घर ले जाने का प्रयास किया गया तो एक तरफ से जगह धंस गई थी। इसलिए इसे रोड पर ही खड़ा किया गया है।


