अमृतसर| खालसा कॉलेज ने के पांच विद्यार्थी अरविंद फैशन लिमिटेड में पांच लाख रुपए प्रति साल के पैकेज पर चुने गए हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल डा. आत्म सिंह रंधावा ने चुने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए पलेसमेंट सेल की समर्पित मेहनत और प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट ड्राइव की शुरूआत अरविंद फैशन की टीम की ओर से एक प्री-पलेसमेंट बातचीत से हुई। जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को कंपनी के विजन संबंधी जानकारी सांझी की। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया मंे एप्टीटयूड टेस्ट, ग्रुप चर्चा व व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल थे जहां विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चुने गए विद्यार्थी अरविंद फैशन लिमिटेड में असिस्टेंट स्टोर मैनेजमेंट के रूप में अपने करियर की शुरूआत करेंगे। इस मौके पर प्लेसमेंट सेल डायरेक्टर डा. हरभजन सिंह रंधावा ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी उनके लिए ऐसे प्लेसमेंट के अवसर का प्रबंध करेंगे। इस अवसर पर ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल असिस्टेंट डायरेक्टर डा. अनुरीत कौर ने कहा कि ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल समय-समय पर अलग-अलग सेमिनार और वर्कशाप का आयोजन करता है।


