मजिष्ठा ने मिस फेयरवेल का खिताब जीता

भास्कर न्यूज| लुधियाना गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स के पीजी वाणिज्य और प्रबंधन विभाग ने अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए 25वां विदाई समारोह सफर-ए-खुशनुमा आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण वंदना से हुई, जिसमें युगल नृत्य, बॉलीवुड डांस और गायन की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। सौंदर्य प्रतियोगिता में 47 छात्राओं में से 9 फाइनल राउंड में पहुंचीं। मजिष्ठा ने मिस फेयरवेल का खिताब जीता, इशिता जैन फर्स्ट रनर-अप और आकृति सेकंड रनर-अप रहीं। समारोह में प्रिंसिपल सुमन लता, वाइस प्रिंसिपल गुरजिंदर कौर और जज निधि डावर, नेहा व अनीता मौजूद रहीं। विभागाध्यक्ष सरिता खुराना ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। समापन धन्यवाद प्रस्ताव और भांगड़ा से हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *