कांसा में सात दिनी राम सप्ताह में पहुंच रहे भक्त

भास्कर न्यूज | गोधना ग्राम कांसा में सात दिवसीय राम सप्ताह यज्ञ का आयोजन हो रहा है। धर्म और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। गांव के साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वातावरण पूरी तरह राममय हो गया है। विभिन्न गांवों और नगरों से आई रामायण कीर्तन मंडलियां संगीतमय राम कथा का गायन कर रही हैं। श्रद्धालु प्रभु राम की लीलाओं का भाव-विभोर होकर श्रवण कर रहे हैं। युवाओं और बुजुर्गों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह है। महिलाएं सामूहिक भजन-कीर्तन में भाग ले रही हैं। बच्चों के लिए धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं। समापन दिवस पर विशाल भंडारे और शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *