कवर्धा| दुर्ग के हेमचंद विवि ने यूएफएम (नकल प्रकरण) के तहत रोके गए परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। इसमें बीबीए प्रथम सेमेस्टर, बीसीए प्रथम सेमेस्टर, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर, बीएससी प्रथम सेमेस्टर, बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर-जनवरी 2024-25 शामिल है। परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।


