इंस्टाग्राम पर बेच रहे थे चाइनीज मांझा:निगम की टीम डमी ग्राहक बनकर पहुंची, 4 दुकानों से 60 रोल जब्त किए

नगर निगम फायर टीम ने चाइनीज मांझा बेचने पर कार्रवाई की है। टीम ने कुन्हाड़ी के नांता इलाके से 4 दुकानों से चाइनीज मांझे के 60 रोल जब्त किए है। जिन्हें नष्ट करवाया है। जिनकी कीमत 20 से 25 हजार के करीब बताई।इन लोगों ने चाइनीज मांझे को बेचने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली हुई थी। जिसके बाद टीम के सदस्य डमी ग्राहक बनकर दुकान पर गए। निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया कि चाइनीज मांझा बेचने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली हुई थी। इसके बाद कर्मचारियों को ग्राहक बनाकर भेजा। टीम सदस्यों ने दुकानदार से चाइनीज रोल खरीदने की बात हुई। 350 से लेकर 500 तक के थे। बातचीत के बाद टीम ने वापस लौटी। फिर एक साथ 8 दुकानों पर छापा मारा। जिनमें चार दुकानों पर चाइनीज मांझे के 60 रोल मिले। जिन्हें नष्ट करवाया गया।सभी दुकानदारों को पाबंद कर किया है। निगम की टीम पिछले एक सप्ताह में अब तक 125 के करीब रोल को जब्त कर नष्ट करवा चुकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *