दुमुहान नदी में मिला शव, पहचान नहीं

भास्कर न्यूज | लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत मंधनिया पंचायत स्थित होसीर गांव के दुमुहान नदी में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहकर आने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा जिसके बाद यह खबर पूरे क्षेत्र में जंगल के आज की तरह फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही लावालौंग थाना प्रभारी रूपेश कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी जिसके कारण यह शव किसी अन्य स्थान से बहकर दुमुहान नदी में आ गया हो सकता है।समाचार लिखे जाने तक शव कि पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है।साथ ही आस-पास के थानों को सूचना देकर गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच शुरू कर दी गई है ताकि शव की पहचान की जा सके।थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।शव की हालत को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *