सेना प्रमुख उपेंद्र श्री हरमंदर साहिब पहुंचे

अमृतसर | भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शनिवार को सचखंड श्री हरमंदर साहिब पहुंचे। उनके साथ धर्मपत्नी सुनीता द्विवेदी, परिवार के अन्य सदस्य और मेजर जनरल कार्तिक सी शादरी भी थे। सेना प्रमुख के सूचना अधिकारी रणधीर सिंह ने श्री हरमंदर साहिब की मर्यादा, सिख परंपराएं और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी। जनरल द्विवेदी ने कुछ समय तक गुरबाणी कीर्तन भी सुना। इसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब में भी माथा टेका। शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह और श्री हरमंदर साहिब के जनरल मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा ने सेना प्रमुख को श्री हरमंदर साहिब का मॉडल, लोई और धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारी हरपाल सिंह रंधावा, सूचना अधिकारी जतिंदरपाल सिंह, सतनाम सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *