तेनुघाट | बजरंगबली जन्मोत्सव को लेकर तेनुघाट में भक्तजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही भक्ति जन बड़ी संख्या में विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर बजरंगबली की पूजा अर्चना कर मत्था टेके। तेनुघाट के पहाड़ी शिव मंदिर, बड़ा चौक स्थित हनुमान मंदिर, आई टाइप कॉलोनी हनुमान मंदिर, घरवाटांड मंदिर, सरहचिया मंदिर में विधिवत रूप बृहद पैमाने पर पूजा अर्चना की गई। वहीं आसपास के अन्य क्षेत्रों में लोगों ने पहुंचकर विधि संवत से बजरंगबली की पूजा अर्चना की।


