बोकारो | महाराणा प्रताप विचार मंच ने भारत के महान सपूत राणा सांगा की जयंती सेक्टर-12 में मनाई। मंच के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि किसी के कुछ भी कह देने से महान प्रतापी सिसोदिया वंश के राणा सांगा की ऐतिहासिक भूमिका कम नहीं होगी। पूर्व अध्यक्ष मृगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सपा सांसद का राज्यसभा में कथन सत्य से परे है।


