सुकमा | विगत दिनों बाल संरक्षण गृह का कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा भ्रमण किया गया था। भ्रमण के दौरान बालकों के द्वारा कंप्यूटर सीखने की इच्छा प्रकट की गई थी। इसके साथ ही उन्होंने अन्य आवश्यक सामग्री की मांग भी की थी। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। ज़िला महिला एवं बाल विकास अधिकारी बिस्मिता पाटले के द्वारा प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर शके द्वारा 05 कंप्यूटर, 05 यूपीएस, 01 एमएफपी प्रिंटर, 05 कंप्यूटर टेबल, 05 चेयर एससीए. मद से स्वीकृत किया गया। उक्त सामग्री बालकों के लिए उपलब्ध करा दी गई है। ग्रीष्मकालीन अवकाश में निवासरत बालक अब कंप्यूटर सीखेंगे।


