बोकारो में लड़की को लेकर हुए विवाद में फायरिंग:फल व्यवसाई को कंधे में लगी गोली, हमलावर ने खुद पहुंचाया अस्पताल, एक साथी भी घायल

बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र में स्थित लक्ष्मी मार्केट में एक फल व्यवसायी को गोली मार दी गई। घटना उस समय हुई जब व्यवसायी विवेक साव अपना ठेला निकाल रहे थे। हमलावर ने पहले विवेक से उनका नाम पूछा और फिर थप्पड़ मारने के बाद गोली चला दी। गोली उनके दाएं कंधे को चीरते हुए आर-पार हो गई। इस गोलीकांड में हमलावर का एक साथी भी घायल हो गया। चास के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज घायल विवेक का इलाज चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। उनकी पत्नी सुमिरन कुमारी ने बताया कि उनके पति सिटी सेंटर के सब्जी मार्केट में फल का ठेला लगाते हैं। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। जबकि सूत्रों के अनुसार यह घटना एक लड़की को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हुआ है। विवेक के एक दोस्त ने बताया कि एक युवक किसी लड़की को भगाकर ले गया था, जिसने कभी विवेक के मोबाइल से बात की थी। उसी मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए हमलावर विवेक तक पहुंचे थे। हमलावर ने खुद पहुंचा अस्पताल जानकारी के मुताबिक हमलावर चार लोगों के साथ कार से आया था। घटना के बाद वह विवेक को खुद अस्पताल ले गया और फिर फरार हो गया। सिटी डीएसपी आलोक रंजन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। सलाखों के पीछे होंगे अपराधी सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि अपराधी सलाखों के पीछे होगा। जिसने गोली चलाई है उसको ट्रेस किया जा रहा है। वहीं पुलिस पूरे मामले को लेकर के सीसीटीवी कैमरे को देख रही है। जिस लड़की के चलते विवाद हुआ उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *