160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें:लाखेरी-इंदरगढ़ के बीच ट्रैक का घुमाव कम किया, रेलवे की गति शक्ति योजना का बड़ा कदम

कोटा मंडल रेलवे ने गति शक्ति योजना के तहत एक बड़ा कदम उठाया है। लाखेरी और इंदरगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेलवे ट्रैक के घुमाव को दो डिग्री से घटाकर एक डिग्री कर दिया गया है। इस कार्य के लिए रविवार को डाउन लाइन पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान रेलवे ट्रैक को शिफ्ट करने के साथ हाई वोल्टेज लाइन को भी नए ट्रैक के अनुसार सेट किया गया। ब्लॉक के कारण कोटा से सवाई माधोपुर जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। कोटा मंडल के एक्सईएन अब्दुल वहीद ने बताया कि रेलवे ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने का लक्ष्य है। पहले नाडी भावपुरा से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को घुमाव के कारण गति कम करनी पड़ती थी। इस समस्या के समाधान के लिए सखावदा मार्ग पर स्थित जीएसएस को भी दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। गति शक्ति योजना के तहत किए गए इस बदलाव से अब ट्रेनें अपनी निर्धारित गति से चल सकेंगी। ब्लॉक के दौरान अप लाइन पर सवाई माधोपुर से कोटा की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन सामान्य रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *