अमृतवाणी सत्संग प्रचार सोसायटी ने किया सत्संग

अमृतसर | छेहर्टा की अमृतवाणी सत्संग प्रचार सोसायटी की तरफ से रविवार को खंडवाला स्थित अमर आज्ञा सत्संग हाल में परम पूज्य स्वामी सत्यानंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर अमृतवाणी सत्संग किया। सोसायटी के संचालक बृजेश बेदी की अध्यक्षता में हुए सत्संग दौरान इंडस्ट्रियलिस्ट और समाज सेवक कमल डालमिया, कांग्रेस की पूर्व पार्षद ममता दत्ता, दीपक दत्ता मुख्य रूप से शामिल हुए। इससे पहले सुबह 5 से लेकर 10 तक अखंड जाप शुरू किया। जबकि 10 से 12 बजे तक अमृतवाणी सत्संग और प्रवचन बृजेश वेदी द्वारा किए गए। परम पूज्य प्रेम जी महाराज की कृपा से संत श्री नर केवल बेदी महाराज के आशीर्वाद से किए प्रवचनों में बेदी ने कहा कि स्वामी सत्यानंद जी महाराज को राम नाम का मंत्र आकाश मार्ग से मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *