डूंगरपुर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:टीवी-फ्रिज सहित कई सामान जलकर खाक, शादी में शामिल होने गया था परिवार

डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नाई वाडा मोहल्ले में एक घर में आग लग गई। आग की लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग की वजह से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सामान जल गए। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात बताई जा रही है। परिवार के लोग रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। शहर के नाई वाडा मोहल्ले में श्याम सुंदर पुत्र ओमप्रकाश नाई के घर में आग लगने की घटना हुई। श्याम सुंदर समेत परिवार के सभी लोग रामगढ़ में बहन की बेटी की शादी समारोह में गए थे। घर बंद पड़ा था। पड़ोसियों ने श्याम सुंदर के घर से धुआं उठता देख पहुंचे। घर में देखा तो आग की लपटें उठ रही थी। लोगों ने फोन कर इसकी सूचना श्याम सुंदर को दी। वहीं घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए। काफी देर बाद परिवार के लोग घर आए, लेकिन तब तक घर के बिजली के उपकरण टीवी, फ्रिज समेत कई सामान जल गया। इससे परिवार को भारी नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *