अजमेर में गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की समस्या शुरू हो चुकी है। सोमवार को वार्ड 72 के राजीव कॉलोनी की महिलाओं ने विरोध जताया। महिलाओं की ओर से मटके फोड़ कर अधिकारियों से पानी की समस्या जल्द दूर करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को अजमेर नगर निगम के वार्ड 72 के राजीव कॉलोनी में रहने वाले महिलाओं ने इकट्ठा होकर पानी की समस्या को लेकर विरोध जताया है। महिलाओं ने मटके फोड़ कर पानी की समस्या को दूर करने की मांग की है। क्षेत्रवासी रेखा ने बताया कि पहले एक दिन छोड़कर पानी आता था। अब नलों में पानी आना बंद हो चुका है। कॉलोनी के कई घरों में पानी नहीं आ रहा है। इसे लेकर पार्षद सहित जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत दी थी। लेकिन आज तक शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सुनवाई करने वाला कोई भी नहीं है। इसी के विरोध में आज मटका फोड़ प्रदर्शन किया है। अगर जल्द समस्या को दूर नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। युवती ने बताया कि राजीव कॉलोनी में पानी के लंबे समय से समस्या चली आ रही है। 5 दिनों के अंतराल में पानी सप्लाई किया जा रहा है। 2 किलोमीटर दूर पैदल चलकर जाकर पानी भरकर लाना पड़ रहा है। प्रेग्नेंट महिलाओं को भी पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।


