बिजली फिटिंग का काम करने वाले युवक ने किया सुसाइड:तोलिए और टीशर्ट से बनाया फंदा,रात 10 बजे घर से निकला था

सीकर के सदर थाना इलाके में मालियों की ढाणी क्षेत्र में पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बिजली फिटिंग का काम करता था। जो रात 10 बजे घर से निकला था। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सदर पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल शौकीन खां के अनुसार आज सुबह 9 बजे के ग्रामीणों ने सूचना दी कि मालियों की ढाणी इलाके में बसोल नला में जंगल में बनी पानी की टंकी के पास बबूल के पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका है। इस सूचना पर टीम मौके पर रवाना हुई। मृतक की पहचान मालियों की ढाणी निवासी महेंद्र सैनी (32) पुत्र नाथूराम सैनी के रूप में हुई है। जो बिजली फिटिंग का काम करता है। रात को 10 बजे वह काम जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। ग्रामीणों के अनुसार मृतक युवक महेंद्र सैनी पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। मृतक के दो बच्चे हैं। परिवार की आर्थिक हालत भी ज्यादा ठीक नहीं है। फिलहाल परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *