जयपुर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज:सीएम आवास घेरने जा रहे थे, पुलिस से भिड़े, वाटर कैनन चलाकर खदेड़ा

जयपुर में बेरोजगारी और नशे के विरोध में सीएम आवास घेरने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए।। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इससे पहले प्रदर्शन में शहीद स्मारक पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी पहुंचे थे। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा- राजस्थान और देश में जिस प्रकार युवाओं को ठगा जा रहा है। नौकरी के नाम पर नशा दिया जा रहा है। यूथ कांग्रेस इसके विरोध में नौकरी दो-नशा नहीं अभियान पूरे देश में चला रही है। ‘फसलों के समर्थन मूल्य के नाम पर किसानों को लगातार ठगा जा रहा’ उन्होंने कहा- महिला अत्याचार के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फसलों के समर्थन मूल्य के नाम पर किसानों को लगातार ठगा जा रहा है। राज्य में सरकार को एक साल हो गया। केंद्र सरकार को भी छह महीने हो गए, लेकिन एमएसपी को लेकर कोई बात नहीं की। सरकार राइजिंग राजस्थान में व्यस्त है। युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया ने कहा- भाजपा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रही है। इससे यह साफ झलकता है कि भाजपा दलितों के साथ अन्याय कर रही है। बैरिकेड्स लगाए गए प्रदर्शन को देखते हुए शहीद स्मारक के पास पुलिस ने सुरक्षा के इंतेजाम किए हैं। पुलिस कमिश्नरेट की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड लगाए गए हैं, जिससे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री आवास तक जाने से रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *