बालोद| जिला मुख्यालय से 3 किमी दूर ग्राम मेड़की में हनुमान जयंती मनाई गई। शनिवार सुबह हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर चोला चढ़ाया। इसके बाद हवन-पूजन कर पूर्णाहुति दी। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। शाम को गाजे-बाजे के साथ गांव में हनुमानजी की झांकी निकाली। इसके बाद महाआरती व रात में भंडारे का आयोजन किया गया। भजन संध्या भी शाम को मंदिर प्रांगण हुई।


