गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में एयर होस्टेस से छेड़छाड़:फाइव स्टार होटल में तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराया था; ट्रेनिंग के लिए आई थी

हरियाणा में गुरुग्राम के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न किया गया। जिस वक्त ये घटना हुई, एयर होस्टेस वेंटिलेटर पर थी। इस वजह से वह कुछ नहीं बोल सकी। यौन उत्पीड़न का आरोप अस्पताल के स्टाफ पर है। एयर होस्टेस ने डिस्चार्ज होने के बाद लीगल एडवाइजर के साथ पुलिस के पास पहुंचकर उसने शिकायत दर्ज कराई। एयर होस्टेस गुरुग्राम में ट्रेनिंग लेने आई थी। जहां वह फाइव स्टार होटल में ठहरी थी। यहां स्विमिंग पूल में उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि पीड़ित एयर होस्टेस के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में क्या बताया… फाइव स्टार होटल में पानी में डूबने से तबीयत बिगड़ी
एयर होस्टेस (46) ने बताया कि वह एक प्रतिष्ठित एयरलाइंस कंपनी में काम कर रही है। अपनी एयरलाइन कंपनी की तरफ से गुरुग्राम में ट्रेनिंग लेने आई थी। यहां वह एक फाइव स्टार होटल में रुकी। इस दौरान पानी में डूबने से उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वेंटिलेटर पर थी तो छेड़छाड़ की, डर की वजह से बोल न सकी
एयर होस्टेस ने आगे बताया- 5 अप्रैल को उसे गुरुग्राम में ही एक बड़े अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया। उसकी हालत को देखते हुए अस्पताल में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। 6 अप्रैल को अस्पताल के ही किसी स्टाफ ने उसका यौन उत्पीड़न किया। उस वक्त वह अर्ध बेहोशी की हालत में थी। उसे सब महसूस हो रहा था, लेकिन वेंटिलेटर पर होने की वजह से वह कुछ बोल नहीं सकी। पति को बताया, दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया
एयर होस्टेस ने कहा- 13 अप्रैल को उसने यौन उत्पीड़न के बारे में पति को बताया। पति ने उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कर दिया। फिर उन्होंने अपने लीगल एडवाइजर को बुलाया। एडवाइजर से सलाह के बाद उनके पति ने डायल 112 की टीम को सूचना दी। इसके बाद थाना सदर पहुंचकर लीगल एडवाइजर के सामने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता बोले- CCTV खंगाल रहे, जल्द आरोपी अरेस्ट करेंगे
इस बारे में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जा चुके हैं। पुलिस टीम द्वारा अस्पताल के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीम जल्द ही आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *