किसानों ने किया सहकारी समिति की साधारण सभा का बहिष्कार:नारेबाजी कर हंगामा किया, सूचना नहीं देने का आरोप लगाया

झुंझुनूं क्रय विक्रय सहकारी समिति की साधारण सभा की बैठक में शनिवार को हंगामा हो गया। किसानों ने सभा को लेकर सूचना नहीं देने आरोप लगाते हुए साधारण सभा का बहिष्कार कर दिया। सभा स्थल पर ही नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लग गए। क्रय विक्रय समिति के पूर्व उपाध्यक्ष मेवा सिंह कृष्णियां कहा कि समिति की ओर आम सभा की बैठक बुलाई गई थी। समिति में 1450 से ज्यादा मेंबर है, लेकिन समिति के स्टाफ ने अपने कुछ चहेते 20 से 30 लोगों को फोन करके बुला लिया। अन्य किसी भी मेंबर को सभा को लेकर सूचना नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि किसानों को पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कोई फायदा नहीं हो रहा है। किसानों के पैसो को बर्बाद कर रहे है। प्रस्ताव भी नहीं भेजते है, ना ही पीछे की कोई कार्यवाही की जानकारी देते है। उन्होंने कहा कि सात दिन बाद आम सभा दोबारा बुलाई जाए। सभी को डाक के माध्यम से सूचना दे। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो बैठक का बहिष्कार जारी रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *