धौलपुर जिला फुटबाल संघ के तत्वाधान में समर फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ। परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कुमावत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह खेल में सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है, उसी तरह सड़क पर भी सुरक्षा जरूरी है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को पुलिस स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि इस लीग का उद्देश्य युवाओं में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाना है। लीग में जिले की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की सलाह दी। उद्घाटन मैच चंबल रॉयल्स और रामसागर के बीच खेला गया। चंबल रॉयल्स ने 4-2 से मैच जीत लिया। प्रिंस राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल किए। मैच की रेफरी की जिम्मेदारी असलम खान ने संभाली। कार्यक्रम में जिला फुटबाल संघ के सचिव संदीप राणा, कोच चंद्र मोहन त्रिवेदी, मोहम्मद जाकिर हुसैन और रंजीत दिवाकर भी मौजूद रहे।


