नागौर जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न:राजस्थान में खटीक समाज ने मनाई अंबेडकर जयंती; हर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक हुए कार्यक्रम

नागौर में अखिल भारतीय खटीक समाज द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती का आयोजन किया गया। इस दौरान नागौर जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान के पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. मंजू बाघमारे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। खींवसर विधायक रेवतराम डांगा, डेगाना के पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा और नागौर नगर परिषद सभापति मीतू बोथरा समेत कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। संस्था की ओर से यह पहल की गई कि राजस्थान की हर ग्राम पंचायत, तहसील और जिला स्तर पर बाबा साहब की जयंती मनाई जाए। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में प्रदेश महासचिव कालूराम खटीक, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप सामरिया, प्रदेश सचिव दिनेश सामरिया समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पिंडवाड़ा सिरोही के पत्रकार राकेश चंदेल ने किया। सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। संस्था की ओर से यह पहल की गई कि राजस्थान की हर ग्राम पंचायत, तहसील और जिला स्तर पर बाबा साहब की जयंती मनाई जाए। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में प्रदेश महासचिव कालूराम खटीक, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप सामरिया, प्रदेश सचिव दिनेश सामरिया समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पिंडवाड़ा सिरोही के पत्रकार राकेश चंदेल ने किया। सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *